मुंडा शासन ब्यवस्था with MCQ’S Question and Answer

मुंडा शासन ब्यवस्था with MCQ’S Question and Answer

 

मुण्डाओं का  मुख्य निवास स्थान रांची ,हज़ारीबाग ,पलामू ,सिंघभूम ,धनबाद है। मुण्डाओं की भाषा मुण्डारी है ये आस्ट्रॉ एशियाटिक परिवार से जुडी है। इनकी आबादी 12 .29 लाख है

मुण्डाओं  की पारम्परिक सामाजिक शासन ब्यवस्था  में मुख्य  भूमिका मुण्डा , पाहन ,महतो , पडहा  राजा  ,ठाकुर , दिवान , पाण्डेय ,बरकंदाज ,दरोगा , लाल , राजा  ,पुरोहित  , घटवार , चवार ढोलाइत ,पान खवास। 

  • मुण्डा :- गांव के प्रधान को मुण्डा  कहा जाता है।
  • पाहन :- मुण्डा  का सहायक पाहन होता है।
  • महतो :- मुण्डा और पाहन का सहायक महतो होता है।
  • पढ़हा राजा :- कई गाँवो  (12 से 20 गांव ) को मिलाकर ”पढ़हा ” बनता है. पड़हा के प्रधान को ‘पड़हा राजा ‘ कहा जाता है।
  • ठाकुर :-  पड़हा राजा का सहायक होता है।
  • दीवान  :- पड़हा राजा का मंत्री होता है। दीवान दो तरह के होते है – गढ़ दीवान  और राज दीवान (गढ़ दीवान – गढ़ के अंदर होने वाले क्रिया कलापो की देख रेख करनेवाला , राज दीवान -गढ़ के बाहर में होने वाले क्रिया कलापो  की देख रेख करनेवाला )
  • पाण्डेय :- सभी तरह के दस्तावेजों को सँभालने का काम करता है एवं पड़हा राजा केआदेश पर नोटिस भी जरी कर सकता है।
  • बरकंदाज :- दीवान  के आदेश पर गांव -गांव  में नोटिस तामिल कर सकता है।
  • दरोगा :- सभा की कार्रवाई के दौरान लोगो को नियंत्रित रखता है।
  • लाल :-सभा में वकील की भांति  बहस करने का काम करता है। लाल की तीन श्रेणियाँ होती है –बड़लाल ,मझलाल , एवं छोटेलाल।
  • राजा :-  कई पड़हाओ को  लगभग 22 पड़हा  को मिलाकर  एक ‘राज‘ बनता है .
  • पुरोहित :- यह शुद्धि करण करने का काम करता है।
  • घटवार :-घटवार  दंड  में  मिले सामग्री  को बाँटता  है।
  • चवार ढोलाइत :- सभा में  हाथ -पैर  धुलाने का काम करता है।
  • पान ख़वास :- सभा में चूना -तम्बाकू बाँटने वाला ब्यक्ति  पान खवास  कहलाता है।

मुंडा शासन ब्यवस्था with MCQ’S Question and Answer

1 .मुंडा शासन ब्यवस्था में गांव के प्रधान को क्या कहते है ?

  • ठाकुर
  • राजा
  • मुंडा
  • पड़हा राजा

उत्तर – मुंडा

2 .मुंडा समाज में शुद्धिकरण का काम कौन करता है ?

  • पांडेय
  • दीवान
  • पुरोहित
  • पाहन

उत्तर -पुरोहित

3 .’महतो ‘ निम्नलिखित में किसका सहायक होता है ?

  • ठाकुर
  • मुंडा
  • दीवान
  • राजा

उत्तर -मुंडा

4 .बरकंदाज  का मुंडा शासन में  क्या दायित्व है ?

  • विधि ब्यवस्था
  • नोटिस तामील करना
  • ग्राम सुरक्षा
  • चोर पकड़ना

उत्तर – नोटिस तामील करना

5 .मुंडा समाज में मामलो की सुनवाई हेतु उच्चतम संगठन का नाम क्या है ?

  • पड़हा राजा
  • मुंडा राजा
  • पड़हा समाज
  • थाना

उत्तर -पड़हा समाज

6 .मुंडा शासन ब्यवस्था  में ‘लाल ‘ के क्रिया कलापों में नीचे में से कौन सही है ?

  • एक प्रकार  से वकील के सामान होते है।
  • सभा में बहस करने का काम करते है।
  • लाल तीन प्रकार के होते है। बड़लाल ,मझलाल , छोटेलाल
  • सभी

उत्तर – सभी

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top